JharkhandRanchi

पलामू : शोले के दलित परिवारों ने शुरू किया अनशन

Palamu : पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत शोले गांव में दलित परिवारों के 40 एकड़ भूमि पर कब्जा कराने की मांग को लेकर एक बार फिर दलित परिवारों ने अनशन शुरू कर दिया है. मंगलवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन के बैनर तले दलित परिवार के 9 अनशनकारी  अनशन पर बैठे हैं.

अनशन पर बैठने वालों में सरस्वती कुंवर, रूना कुंवर, हुलास भूइयां, बैजनाथ मोची, जगन्नाथ मांझी, राजेश मांझी, शिवनाथ मोची, भीखर मोची, श्याम बिहारी मोची का नाम शामिल है. अनशन स्थल पर यूनियन की ओर से सभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता गौतम कुमार ने की जबकि संचालन जमालुद्दीन अंसारी ने किया.

इसे भी पढ़े- पाकुड़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की स्वामी अग्निवेश की पिटाई, पुलिस कर रही जांच

भूमिहीन दलित परिवारों को 40 एकड़ जमीन आजीविका के लिए दी थी सरकार ने

मौके पर यूनियन के महासचिव सह एटक के राज्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि 31 वर्ष पहले राज्य सरकार ने भूमिहीन दलित परिवारों को 40 एकड़ जमीन आजीविका के लिए दी थी, लेकिन उक्त जमीन पर आजतक इन परिवारों को कब्जा नहीं दिलाया गया. स्थानीय स्तर पर अब यह जमीन दबंगों के कब्जे में है. इस मामले को लेकर यूनियन ने पहले भी आवाज उठायी थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया. उन्होंने कहा कि जब तक दलितों को उनका वाजिब हक नहीं मिलेगा. उनकी जमीन पर उन्हें कब्जा नहीं दिलाया जायेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े- मुख्यमंत्री को हेमंत सोरेन का जवाब, ‘उपचुनाव ट्रेलर था 2019 में पूरी पिक्चर दिखायेगी…

दलित होने के कारण हमलोगों की उपेक्षा : अनशनकारी

इधर अनशन पर बैठक अनशनकारियों ने कहा कि दलित होने के कारण हमलोगों की उपेक्षा की जा रही है. सरकारी कार्यालयों में सिर्फ दबंगों का ही बोलबाला चलता है. जिस कारण से अब तक जमीन पर कब्जा नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि जब तक जमीन पर कब्जा नहीं मिलेगा तब तक हमलोग भूखे रहेंगे. मौके पर अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर इस आंदोलन को समर्थन दिया है. समर्थन देनेवालों में भाकपा के रूचिर तिवारी, सूर्यपत सिंह, माले के सरफराज आलम, बसपा के संतोष गुप्ता, विनोद सोनी, झाविमो के मुरारी पांडेय, युवा राजद जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भारती, आइसा से दिव्या भगत के नाम शामिल हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button