Business

आधुनिक इतिहास में सबसे अमीर आदमी बने बेजॉस, 150 अरब डॉलर पहुंची संपत्ति 

 Washington :  इतनी अमीरी कि शायद विश्वास न हो. बता दें कि ऑनलाइन रिटेल कंपनी ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस 150 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये) के साथ आधुनिक इतिहास में सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं. ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बेजॉस की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) थी. यह विश्व के दूसरे सर्वाधिक अमीर व्यक्ति माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति से   55 अरब डॉलर (3.74 लाख करोड़ रुपये) ज्यादा आंकी गयी. ब्लूमबर्ग इंडेक्स के आकलन में  बिल गेट्स की संपत्ति 95.3 अरब डॉलर ( 64 लाख करोड़ रुपये) है. पिछले कुछ सालों में बढ़ती हुई महंगाई के हिसाब से देखा जाये तो भी 54 वर्षीय जेफ बेजॉस ने गेट्स को मात दे दी है.

इसे भी पढ़ेंः बॉक्सर मेवेदर ने 19 अरब, अक्षय कुमार ने  276, सलमान ने 257 करोड़ कमाये : फोर्ब्स 

गेट्स ने 1999 में 100 अरब डॉलर के आंकड़े को छुआ था

बता दें कि गेट्स ने 1999 में 100 अरब डॉलर के आंकड़े को छुआ था. और यह आंकड़ा आज के हिसाब से 149 अरब डॉलर ( 10 लाख करोड़ रुपये) के करीब माना जा सकता है. इसके आलेाक में ऐमजॉन के सीईओ बेजॉस 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1982 से आज तक के समय में दुनिया के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति बन गये हैं.  सोमवार को एक समय ऐमजॉन के शेयर 1,841.95 डॉलर (लगभग 1,25,252 रुपये) के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये. हालांकि बाद में ऐमजॉन के शेयर गिरने से बेजॉस की संपत्ति का 150 अरब डॉलर का आंकड़ा भी नीचे आ सकता है.

इसे भी पढ़े- एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा, सेना में कितने मुस्लिम हैं?

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बेजॉस के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद बिल गेट्स द्वारा बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडशन को दी गयी संपत्ति और उनकी पहले की अन्य संपत्तियों को मिला दिया जाये तो वह 150 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकते थे. इससे पूर्व इसी वर्ष आठ जनवरी को ब्लूमबर्ग की जारी लिस्ट में बेजॉस 105.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गये थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button