Lead NewsNationalNEWS

पाक का नापाक इरादा, जम्मू में मिलिट्री एयर बेस पर फिर दिखा ड्रोन   

Delhi Bureau

New Delhi : जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक के बाद अब भी सैन्य प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है. खबर है कि कल देर रात जम्मू मिलिट्री स्टेशन के पास फिर ड्रोन मंडराता देखा गया है. सेना के जवानों को ये ड्रोन कुंजवानी, सुंजवान व  कलूचक इलाके के पास मंडराता दिखा. इस खबर के बाद पहले से चौकस सुरक्षा एजेंसियां  और अलर्ट हो गई हैं.

इसे भी पढ़ेंःदुखदः झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन, पोस्ट कोविड से जूझ रहे थे

सेना को सबसे पहले रतानुचेक में रात 1.08 बजे, बाद में कुंजवानी में 3.09 बजे फिर कुंजवानी में सुबह 4.19 बजे ड्रोन देखे जाने की खबर मिली. बताया गया है कि संदिग्ध ड्रोन काफी ऊंचाई पर था. सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रहीं हैं कि तीनों जगहों पर जो ड्रोन देखे गए, वो एक था या तीन अलह-अलग.

 

इससे पहले बीते शनिवार-रविवार की रात को एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें ड्रोन की मदद से दो विस्फोटक गिराए गए थे. उस हमले में एयर फोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र की एक धमाका हुआ था जिसमें इमारत की छत में सुराख हो गया था और दो दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे. दूसरा धमाका खुले इलाके में हुआ था. घमाके की जांच वायुसेना की टीम अलग-अलग एंगल से कर रही है, इसके अलावा FSL की टीम उस विस्फोटक की भी जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल किया गया.

Related Articles

Back to top button