
Daltonganj : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत इस्लामगंज मोहल्ले के दो बच्चों की जान नहर में डूबने की वजह से चली गई. उनका शव रविवार की सुबह बिशुनपुर गांव के पास उत्तर कोयल मुख्य नहर से निकाला गया.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले कोयलांचल बीजेपी में हंगामा क्यों है बरपा
नहाने गए थे बच्चे, गयी जान
जानकरी के अनुसार शनिवार को इस्लामगंज मुहल्ले के तीन बच्चे उत्तर कोयल मुख्य नहर में मिर्जापुर के समीप नहाने गये थे. जिसमें दो बच्चे औरंगजेब आलम (12) व कैफ आलम (11 ) पानी की तेज धार बहने लगे. दोनों को बहता देख तीसरा बच्चा अजहरुद्दीन आलम भागकर आया और मोहल्ले में लोगों को इस घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद लोग नदी के पास पहुंचे लेकिन तबतक दोनों ही बच्चे नदी में डूब चुके थे.
इसे भी पढ़ें- सरकार ने जीएम लैंड की रसीद काटने का दिया आदेश
नहर में पानी कम होने के बाद निकाला गया शव
लोगों ने दोनों बच्चों को खोजने की काफी कोशिश की. जिसके बाद उत्तर कोयल भीम बराज मोहम्मदगंज से नहर का पानी बंद कराया गया. पानी कम होने पर घटना स्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर बिशुनपुर गांव के समीप नहर से शव को लोगों ने निकाला. बच्चों के परिजन शव का पोस्मार्टम नहीं कराने का आग्रह पुलिस प्रशासन से किया है.
इसे भी पढ़ें- जयंत जी! पूर्व विधायक विनोद सिंह से बहस करेंगे क्या?
शोक में डूबा परिवार
दो बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मचा है. परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है. लोगों का कहना है कि इलाके में पानी की घोर किल्लत है. पानी रहता तो बच्चे नहर में नहाने नहीं जाते. शव को परिजन अपने घर ले आये है. इधर शव मिलने के तीन घंटे बाद पुलिस का सिर्फ एक चैकिदार पहुंचा. वह भी यह कहने कि शव का पोस्टर्माटम कराना होगा. लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्ट कराने से इनकार कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- कोयला घोटाला: ED ने जायसवाल निको ग्रुप की 101 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




