HazaribaghJharkhandUncategorized

हजारीबाग : आत्महत्या से पहले की परिवार के पांच लोगों की हत्या, सुसाइड नोट में बताया कारण

अभी लोग दिल्ली में हुए बुराड़ी कांड से बाहर भी नहीं निकले थे कि हजारीबाग में भी वैसी घटना देखने को मिली है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी घर की छत से कूदकर जान दे दी. जिस व्यक्ति ने पूरी घटना को अंजाम दिया उसका नाम नरेश माहेश्वरी है. घटना हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र स्थित मुनगा बगीचा के खजांची तालाब के पास की बतायी जा रही है.

क्या है पूरी घटना

 

शहर के सीबीएम अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले के 302 फ्लैट नंबर में नरेश माहेश्वरी अपने पूरे परिवार के साथ रहता था. परिवार में उसकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नरेश ने अपने 70 साल के पिता महावीर माहेश्वरी, मां (65वर्ष) किरण देवी,  पत्नी नीता देवी को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला. साथ ही उसने अपनी बेटी अन्वी की गला घोंटकर और बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी. सभी को मारने के बाद नरेश खुद भी घर की छत से कूदकर अपनी जान दे दी.

सुसाइड नोट

इसे भी पढ़ें- जयंत जी! पूर्व विधायक विनोद सिंह से बहस करेंगे क्या?

मौत से पहले छोड़ा सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि नरेश के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें घटना के बारे में बतया गया है. साथ ही घटना के कारणों का भी जिक्र किया गया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि नरेश कर्ज में डूब गया था. साथ ही उसका कारोबार भी सही से नहीं चल रहा था कि वह लोगों का कर्ज चुका सके. कर्ज से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है. बरामद सुसाइड नोट में रमेश ने नीली स्याही से लिखा था, बीमारी+दुकान बंद+दुकानदारों का बकाया न देना+बदनामी+कर्ज= तनाव (टेंशन)= मौत. गौरतलब है कि 50 लाख के कर्ज में डूबा था नरेश माहेश्वरी का पूरा परिवार. नरेश का ड्राई फ्रूट्स का पुश्तैनी धंधा था. वहीं दो महीने से दुकान भी बंद था. जिसको लेकर नरेश अक्सर परेशान रहा करता था. और आखिरकार उसने ऐसा कदम उठाया.

इसे भी पढ़ें- सरकार ने जीएम लैंड की रसीद काटने का दिया आदेश

क्या कहना है स्थानीय लोगों का

नरेश माहेश्वरी के एक पड़ोसी कुलदीप कृष्णा ने बताया कि सुबह उसकी मां ने उसे नींद से जगाया और कहा कि नरेश महेश्वरी नीचे गिरा हुआ है लगता है बेहोश पड़ा है. हमने आकर देखा तो उसकी सांसे नहीं चल रही थी वह मृत पड़ा हुआ था. जिसके बाद हमने उनके रिश्तेदार को इस बात की सूचना दी साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया. बाद में हमने देखा की पूरा परिवार ही मृत पड़ा है. परिवार में कुल छह सदस्य थे.

इसे भी पढ़ें- कोयला घोटाला: ED ने जायसवाल निको ​ग्रुप की 101 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button