Deoghar

Deoghar: कृषि मंत्री की अनुशंसा पर घोरपरास से नारंगी भाया सुडियाडीह सड़क बनकर तैयार

Deoghar: कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बादल पत्रलेख की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सारवां प्रखंड के नारंगी पंचायत में नव निर्मित घोरपरास से नारंगी भाया सुडियाडीह, शुंभा सड़क बनकर तैयार हो गया है. सड़क के बनने से अब ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. उक्त सड़क के बनने से कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे और इस सड़क के बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है. कृषि मंत्री की अनुपस्थिति में युवा अधिवक्ता सह समाजसेवी विक्रम पत्रलेख के नेतृत्व में जरमुंडी विस में विकास कार्य को धरातल पर उतारने में महती भूमिका निभा रहे टीम बादल के सदस्य सारवां के नौखिला, रक्ति, तेरहडीह भदियारा आदि गांवों में आयोजित चैती पूजा(गमाली पूजा) में शामिल होकर माता का आर्शीवाद लिया और माता रानी के समक्ष माथा टेक कर क्षेत्र के विकास व सुख समृद्धि की कामना की. गमाली पूजा के आयोजन से आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया.

इसे भी पढ़ें: Koderma: जेएससीए ने दिनेश सिंह को सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइजन अफसर बनाया

Related Articles

Back to top button