Koderma

Koderma: जेएससीए ने दिनेश सिंह को सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइजन अफसर बनाया

Koderma: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी 6 अप्रैल से खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर  वुमेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइजन अफसर कोडरमा जिला के सचिव दिनेश सिंह को नियुक्त किया है. 6 अप्रैल से खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट बोकारो रांची और जमशेदपुर में होगा. श्री सिंह बोकारो वेन्यू में अपना योगदान देंगे जहां पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, हजारीबाग और जामताड़ा की टीम खेलेगी. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी जेएससीए ने दिनेश सिंह को बड़े बड़े टूर्नामेंट में अहम जिम्मेदारियां सौंपी है, जिसका बखूबी निर्वहन उन्होंने किया.

इसे भी पढ़ें: Koderma: दिल्ली में आयोजित मजदूर किसान संघर्ष रैली के लिए जत्था रवाना 

दिनेश सिंह के मनोनयन पर कोडरमा के खेल प्रेमियों में हर्ष है. हर्ष व्यक्त करने वालों में केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, विवेकानंद चौधरी, अनिल सिंह, डॉ उपेंद्र भदानी, विनोद विश्वकर्मा, मनोज सहाय पिंकू, कृष्णा बरहपुरिया, आलोक पांडे, पंकज सिंह, उमेश सिंह, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, अमित जयसवाल, तहसीन हुसैन, मुकेश प्रभाकर, पवन सिंह, धीरज पांडे, अशोक दास गुप्ता, मनोज चौरसिया, सुरेंद्र प्रसाद, रोहित कुमार, रवि यादव सहित अन्य शामिल है.

Related Articles

Back to top button