JharkhandRanchi

अशोक नगर के चार व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान के खिलाफ रांची नगर निगम ने की कार्रवाई, एक प्रतिष्‍ठान सील

Ranchi:  रांची नगर निगम ने आवासीय परिसर में बिना अनुमति के व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में नगर निगम टीम ने शहर के पॉश आवासीय क्षेत्र अशोक नगर के चार व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों पर छापेमारी की गई और जुर्माने के साथ 87 हजार 190 रुपये वसूली की गई. इस दौरान एक प्रतिष्‍ठान को नगर निगम की टीम ने सील भी कर दिया.

इसे भी पढ़ें- धनबाद सांसद ने मेयर को बताया ‘बेवकूफ’ तो मेयर ने दिलाई याद, प्रोटोकॉल में सांसद से ऊपर है महापौर

अशोक नगर के इन प्रतिष्‍ठानों पर हुई कार्रवाई

अशोक नगर इलाका रांची नगर निगम के वार्ड संख्‍या 43 के अंतर्गत आता है. यहां पर जिन चार व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों पर छापेमारी की गई वो जेमिटी, चाइल्‍ड फंड, इनलैंड पावर लिमिटेड और वर्ल्‍ड वेजिटेबल सेंटर हैं.

इनमें जेमिटी, चाइल्‍ड फंड ओर इनलैंड पावर लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए म्‍यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस फी के साथ सभी से 25-25 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया. वहीं वर्ल्‍ड वेजिटेबल सेंटर ने ट्रेड लाइनसेंस बनाने में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई, इसलिए निगम की टीम ने मौके पर सील कर दिया.

रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि बिना अनुमति के आवासीय ईलाकों में व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. नगर निगम की इस छापेमारी टीम में नोडल पदाधिकारी फरहत अनीसी, अम्‍बुज कुमार सिंह, संदीप कुमार और स्‍पैरो सॉफ्टटेक के प्रतिनिधि विशाल भाष्‍कर आदि शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button