JharkhandPalamu

पलामू: पटेल की जयंती व इंदिरा की पुण्यतिथि पर कृषि बिल का विरोध, कांग्रेसियों ने रखा सामूहिक उपवास

Palamu : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री को आज उनकी पुण्यतिथि, जबकि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर आज याद किया जा रहा है. जगह जगह जयंती और पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल के खिलाफ सामूहिक उपवास रखते हुए ‘किसान अधिकार’ दिवस मनाया गया.

इसे भी पढ़ेंः कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को रेगुलर करने में आगे बढ़ी सरकार, विभागों से कर्मचारियों का मांगा गया ब्यौरा

‘किसान अधिकार’ दिवस मनाया गया

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन परिसर में इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उपवास रखकर ‘किसान अधिकार’ दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई.

मौके पर कांग्रेसियों ने देश के इन दोनों महान विभूतियों की तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने की. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजीव रंजन शुक्ला उपस्थित थे.

मौके पर पर्यवेक्षक श्री शुक्ला ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए समर्पित होकर सक्रियता के साथ काम किया. इंदिरा गांधी आयरन लेडी के रूप में जाना जाती थी एवं उनके कार्यों को कभी भुला नहीं जा सकता है. उनके बिना इस देश की विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. आज देश की सरकार जिसके मुखिया नरेंद्र मोदी जी हैं. यह सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों के जीवन में प्रहार करने का काम किया है.

पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. अपनी शहादत देकर देश की सुरक्षा की. उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता.

इसे भी पढ़ेंः कुछ अलग :  पश्चिम बंगाल में बनेगा भारत का पहला ‘टायर पार्क’,  देखने को मिलेंगी ये चीजें

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, केसर जावेद, रामाशीष पांडे ओमप्रकाश अमन, विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, शमीम अहमद राइन, तालकेश्वर पासवान, सुधीर चैब, संतोष चैबे, ईश्वरी प्रसाद, सतेंदर सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर पाठक, क्रांति प्रताप सिंह, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, अवध बिहारी सिंह, दयाशंकर तिवारी, जतरू उरांव, कमेश यादव, सिद्धनाथ गुप्ता, नफीस खान, रामचंद्र दीक्षित, अरविंद अग्रवाल, एजाज खान, विकारी राम, विनोद पाठक, भूमिती नारायण पाठक, शैलेश सिंह, सागर दास, रामानंद पाठक, रमजान खान, गुप्तेश्वर पांडे, प्रमोद कुमार सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, खुर्शीद आलम, मोहम्मद इस्लाम, सचिता शुक्ला, रविंद्र शुक्ला, मनोज शुक्ला, ऋषि पांडे, उमेश यादव, संदीप राम आदि उपस्थित थे.

मरीजों के बीच किया फल का वितरण

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा मरीजों के बीच मास्क एवं फल वितरण किया गया. शनिवार को कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण तिवारी, कैसर जावेद, विश्राम दूबे, रिजवान खान, कृष्णमनी दूबे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हास्पीटल पहुंचे और इलाजरत मरीजों के बीच फल एवं मास्क वितरण किया. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल भी पूछा और उनकी स्थिति की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ेंः इंदिरा और अमृता दो बेहतरीन शख्सियतें

Related Articles

Back to top button