Jharkhand PoliticsRanchi

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेसः नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण दो अप्रैल को

Ranchi: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की नवगठित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति की विस्तारित बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह दो अप्रैल को पुरानी विधानसभा सभागार, धुर्वा, में होगी. दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच कार्य दायित्व का बंटवारा किया जाएगा. साथ ही कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तय की जाएगी. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश महासचिव , प्रदेश सचिव, प्रदेश डेलीगेट एवं प्रखण्ड अध्यक्ष सहित कांग्रेस कोटे के मंत्री मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: जनजातीय समुदाय को जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही है परेशानी, उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहाः बंधु तिर्की

कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय एवं प्रदेश समिति द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला कमिटी द्रारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा भी की जाएगी. कार्यक्रम में रांची जिला के सभी प्रखण्डों के पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे.

Related Articles

Back to top button