HazaribaghJharkhandKodermaNEWSRanchi

रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रायल रन रहा सफल, रामगढ़ में भी खूब हुआ स्वागत 

Ranchi: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची करीब 12.48 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंच गयी. ट्रेन का यह केवल ट्रायल रन था. इस वजह से इसमें कोई यात्री सवार नहीं थे. यह ट्रेन सुबह करीब 6:55 बजे पटना जंक्शन से रांची के लिए खुली थी. पटना से रांची के बीच गया,कोडरमा, हजारीबाग, टोटीसिलवे समेत कुल छह स्टेशनों पर इसका ठहराव हुआ, रांची पहुंचने पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया. वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग और रेलकर्मी स्टेशनव में जमे हुए थे. लोग सेल्फी भी ले रहे थे.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा तक पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल, एक बजे पहुंचेगी रांची

पटना के लिए ट्रेन हुई रवाना

यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से खुलकर पटना के लिए रवाना हो गई. रात 8 बजकर 25 मिनट पर वंदे भारत पटना स्टेशन पहुंचेगी. जानकारी के अनुसार ट्रायल सफल होने के बाद इसे यात्रियों के लिए जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है. संभावना जताई जा रही है कि इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन हो सकता है. बता दें कि इस ट्रेन में दो प्रकार के कोचों का प्रवाधान रखा गया है. पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में चेयर कार और एक्सक्यूटिव क्लास के रूप में प्रकार के कोच होंगे जिसमें यात्रा के दौरान यात्रियों को कई प्रकार की विशेष सुविधाएं मिलेंगी. आज के सफल ट्रायल रन के बाद अब लोगों को इसके नियमित परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन के परिचालन के शुरू होने को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं.

रांची-हावड़ा वन्दे भारत का भी हो ट्रायल- नवजोत अलंग

डीआरयूसीसी, रांची रेल मंडल के सदस्य नवजोत अलंग ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रॉयल रन राज्यवासियों के लिए उत्साहवर्द्धक है. मात्र 6 घंटे में पटना से रांची तक का सफर यात्रियों के लिए आरामदायक है. यह देखें तो जनशताब्दी लगभग 8 घंटे, पटना-हटिया 9.30 घंटे, इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 10 घंटे में रांची पहुंचती है. इन ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत से पटना से रांची तक का सफर करने में लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी. पटना से एक दिन में रांची आकर लोग दूसरे ट्रेन से शाम के समय गंतव्य तक वापस भी जा सकेंगे. 3800 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित कोडरमा हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नई रेल लाइन से इस ट्रेन के परिचालन से इस मार्ग का भी सदुपयोग हो सकेगा. इस नई लाइन के बनने से रांची से पटना जाने में भी लगभग 70 किमी की दूरी कम हो जायेगी. हजारीबाग, कोडरमा और बरकाकाना के यात्रियों को भी इस ट्रेन से आवागमन करना काफी सुगम होगा. रेल मंत्रालय से आग्रह है कि जल्द से जल्द रांची हावडा वंदे भारत का भी ट्रायल शुरू किया जाय.

Related Articles

Back to top button