
Ranchi: मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी वकील राजीव कुमार एवं कारोबारी अमित अग्रवाल ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए उनके आरोप गठन की तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की है. 6 अप्रैल को राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के डिस्चार्ज पिटिशन पर कोर्ट अपना आदेश सुनाएगी. 27 मार्च को कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामलों का फैसला सुरक्षित रखा है. बता दें कि ईडी ने 13 अक्टूबर 2022 को राजीव कुमार एवं अमित अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले में अब उनके खिलाफ आरोप गठन होना है । इसके पहले उनकी ओर से डिस्चार्ज पिटिशन दाखिल की गई है.
इसे भी पढ़ें: विधायक आलोक चौरसिया V/S के एन त्रिपाठी: वर्ष 2014 में आलोक चौरसिया ने जन्मतिथि में करवा लिया था सुधार
बेल पर हैं राजीव कुमार और अमित अग्रवाल
कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था. बाद में उनके खिलाफ ईडी ने मनी लाउंड्रिंग का मामला दर्ज किया था. जिसमें अमित अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया। अमित अग्रवाल और राजीव कुमार फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं.




