
Ranchi: डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में विधायक आलोक चौरसिया की ओर से वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने कोर्ट को बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा आलोक चौरसिया का नाम नॉमिनेशन पत्र एक्सेप्ट किया गया था, जो सही निर्णय था. आलोक चौरसिया ने वर्ष 2014 में अपना जन्मतिथि में सुधार करवा लिया था. उनका जन्म तिथि 1995 से 1988 किया गया था। आलोक चौरसिया की ओर से बहस जारी रही। अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी. सुनवाई के दौरान केएन त्रिपाठी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी एवं अभिषेक कुमार दुबे ने पैरवी की. पिछली सुनवाई में केएन त्रिपाठी की ओर से बहस में कहा गया था कि झारखंड विधानसभा चुनाव के नामांकन के समय में आलोक चौरसिया की उम्र 25 वर्ष से कम थी. इसलिए वे चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की. दरअसल, कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी ने चुनाव याचिका दाखिल कर कहा था वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान आलोक चौरसिया की उम्र 25 वर्ष पूरी नहीं हुई थी. इस कारण वे चुनाव लड़ने के अयोग्य थे. इसलिए उनका निर्वाचन रद्द किया जाए.
इसे भी पढ़ें: चुनाव याचिका में विधायक ढुल्लू महतो की हाईकोर्ट में गवाही, कहा – गत 3 साल में हुए 15 फर्जी मुकदमें




