Crime NewsGiridih

दूसरे समुदाय की लड़की के घर घुसकर की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने सिर मुंडकर की धुनाई

Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक युवती के घर घुसे ऑटो चालक शब्बीर खान को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना शनिवार शाम का बताया जा रहा है. भूतबंगला पहाड़ीडीह का रहने वाला ऑटो चालक शब्बीर खान लड़की को घर में अकेला देख उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. विरोध करने के बाद भी शब्बीर नहीं माना तो लड़की मदद के लिए शोर मचाने लगी. शोर सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और रंगे हाथ उस लड़के को पकड़ लिया.

दूसरे समुदाय का लड़का होने की बात गांव में आग की तरह फैल गयी. इसके काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और युवक का सिर मुंडकर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान आरोपी खुद के बचाव में कई बातें बोलता रहा. लेकिन जब ग्रामीणों ने उसे सख्ती से पूछा, तो शब्बीर ने कबूला कि वो युवती को नहीं जानता बल्कि युवती को अकेला देखकर उसके घर में घुस गया था. इतना ही नहीं जिस स्थान पर युवती का घर है. उस रास्ते से वो कई बार गुजर चुका था. इसी कारण शनिवार को ऑटो चालक शब्बीर खान उसके घर से गुजर रहा था, तो उसे अकेला देखकर उसके घर में घुस गया. तो दूसरी तरफ पड़ोसियों का कहना है कि युवती जब मदद के लिए चिल्लाई, तो कई ग्रामीण उसके घर पहुंचे. और युवती के साथ अश्लील हरकते करते उसे रंगेहाथ दबोचा. इस दौरान ग्रामीणों ने उसका सिर मुंडने के साथ गांव में घुमाया. और महतोडीह पुलिस पिकेट के हवाले कर दिया. जबकि पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पहली बार हुआ राॅक म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन, जमकर झूमे युवा

Related Articles

Back to top button