
Deoghar: स्वच्छ उत्सव 2023 के तहत शनिवार को देवघर नगर निगम की ओर से उद्यमी महिलाओं एवं एसएचजी समूह के महिलाओं के साथ रैली का आयोजन किया गया. रैली में क्लीन देवघर ग्रीन देवघर का नारा महिलाओं द्वारा लगाया गया. रैली को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. जिसमें नगर आयुक्त ने एसएचजी महिलाएं, एनजीओ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं अन्य महिलाओं से विजेता अवार्ड 2023 में भाग लेने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने कहा की यह एक राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफार्म है। जिसमें भाग लेकर महिलाएं अपने किए गए कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सकती है एवं उचित सम्मान प्राप्त कर सकती है। महिलाओं द्वारा पेड़ के पत्तों से पत्तल बनाने का कार्य हो अथवा मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य हो यह सभी कार्य समाज एवं पर्यावरण पर अपना व्यापक प्रभाव एवं बदलाव लाने में अविस्मरणीय है.
इसे भी पढ़ें: देवघर: नगर निगम सभागार में छह दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण का समापन, 205 लाभुकों को मिला प्रशिक्षण

इस मौके पर राजकमल मिश्रा, निहारिका तिर्की, साजन मरांडी प्रशिक्षु सहायक नगर आयुक्त, हिमांशु शेखर, कौशल किशोर नगर मिशन प्रबंधक, अनुज राकेश, सतीश कुमार दास, सुधांशु शेखर नगर प्रबंधक, विशाल भट्ट एमएसडब्ल्यू प्रबंधक, विपिन मिश्रा रचना एनजीओ, प्रभात सिंह अलका जागृति एनजीओ, वीरेंद्र कुमार सिंह समर्पण देवघर, शशि शेखर जोशी, द शिवा फाउंडेशन, सारिका शाह, सरिता अग्रवाल इनरव्हील क्लब, संजय मंडल, अध्यक्ष झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन, आलोक मलिक सचिव संथाल परगना परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स, सीओ, सीआरपी एवं एसएचजी समूह की महिलाएं उपस्थित थी।




