Crime NewsDeogharDumkaJharkhandJharkhand StoryRanchi

दुमका – देवघर में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, होटल और शराब कारोबार से जुड़ा है मामला

Ranchi: केंद्रीय जांच एजेंसी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार शाम को देवघर और दुमका के कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. जिन ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है वह राज्य के चर्चित शराब कारोबारी के बताए जा रहे हैं. अपुष्ठ खबरों के मुताबिक यह ठिकाने योगेंद्र तिवारी के बताए जा रहे हैं, जो होटल व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं. आयकर विभाग के लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी इन दोनों शहरों में विभिन्न ठिकानों को खंगाल रहे हैं. यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आयकर विभाग की यह छापेमारी है या फिर आयकर सर्वे है, लेकिन इस कार्रवाई ने जरूर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सनसनी पैदा कर दी है. बता दें कि आयकर विभाग का सर्वे चाईबासा जिले के दो प्रमुख व्यवसायियों के यहां भी दो दिन से जारी है.

इसे भी पढ़ें: दुमका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार में से दो लोगों की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की गिरफ्त में आए और फिलहाल जेल में बंद प्रमुख कारोबारी प्रेम प्रकाश के साथ कई कंपनियों का सिंडीकेट बनाकर व्यवसायी योगेंद्र तिवारी ने राज्य के कई जिलों में शराब का ठेका लिया है. बताया जा रहा है कि उसकी अधिकांश कंपनियां जामताड़ा के पते पर रजिस्टर्ड थीं. आयकर विभाग के रेड के बाद अब एक अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की नजर भी इस कारोबारी पर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button