World

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग

NW Desk: फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग वॉरन बफेट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ही जकरबर्ग से आगे हैं.

इसे भी पढ़ें- आ गया जियो का गीगा फाइबर, टीवी पर बिना बफरिंग लाइव देखें अल्ट्रा एचडी चैनल्स

वॉरेन बफेट से 2536 करोड़ रुपये ज्यादा हुई जुकरबर्ग की संपत्ति

शुक्रवार को फेसबुक के शेयरों में आई 2.4 फीसदी की तेजी से जकरबर्ग की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है. जकरबर्ग की संपत्ति वॉरेन बफेट से 2536.4 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई है. वर्तमान में जकरबर्ग की कुल संपत्ति 8160 करोड़ डॉलर (5.55 लाख करोड़ रुपए) है. बता दें कि वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे कामयाब निवेशक माने जाते हैं. उन्होंने कंपनियों के शेयरों में निवेश कर बेशुमार कमाई की है. उनकी कंपनी का नाम बर्कशायर हैथवे है.

इसे भी पढ़ें- आ गई 60 से 70 हजार रुपये की बुलेट, माइलेज 90 किलोमीटर प्रति लीटर

डाटा लीक मामले से हुआ फेसबुक को नुकसान

डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट गया था. जुकरबर्ग अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए थे. लेकिन इसके बाद फेसबुक ने डेटा लीक को लेकर कड़े कदम उठाये. जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसीलिए शेयर में तेजी का सिलसिला जारी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button