
Deoghar: रविवार को एएस महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की दिनचर्या स्वयंसेवकों ने योग एवं प्राणायाम करके शुरू किया। पुनः एनएसएस इकाई 1 व 5 के स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव रूपसागर में ग्रामीणों के बीच पर्यावरण संरक्षण विषय पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ पीके राय ने जीवन में एनएसएस की भूमिका विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा सेवा भावना को जीवन में बनाए रखना एक ऐसी चाबी है, जिससे आप हमेशा समाज में अपना स्थान ऊंचा रखते हुए राष्ट्र के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इससे व्यक्तित्व का विकास तो होगा ही उपलब्धियां भी प्राप्त होगी.
इसे भी पढ़ें: Deoghar: नेपाल की सांसद व पूर्व मंत्री ने बाबा मंदिर में टेका माथा, अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा ने किया स्वागत
पूर्व छात्र अध्यक्ष आकाश भारती ने कहा कि आवश्यक है कि एक जागरूक विद्यार्थी देश की राजनीति को अच्छी तरह समझते हुए इसमें अपनी सार्थक भूमिका निभाई परंतु इस क्रम में अपनी छात्र मर्यादा को हमें बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए तभी हमारा राष्ट्र विकास लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है। मौके पर प्रगति, दीपशिखा, युवराज, कृष्णा, बादल, कुंदन, शैलेश, अभिनव, सुधांशु, प्रद्युम्न, रंजीत, अरबाज, नीरज, अर्पित, सतीश, सौरव, सागर, रमन, मोहित, रीमा, सौम्या, तृप्ति, रितिका, नमिता, अंजलि, रोशनी, कुंदन, शिवानी, अन्नु, शोभाकांत, सुशांति, प्रिया, शिवानी, नेहा पलक, अरविंद, रितु, कृति, विमल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष ने किया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया झा ने भारतीय नववर्ष के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए 16 सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है. मॉनिटरिंग कमेटी में राहुल चंद्रवंशी जेएमएम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, आदित्य सरोलिया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अतिकूर रहमान, देवनंदन झा, ध्रुव प्रसाद साह, पूर्व जिला अध्यक्ष आजसू, राजकमल यादव, अनिल केशरी, अनुप वर्णवाल, अनुप सिंह, विश्वराज सिंह, नीरज ठाकुर, उदय चक्रवर्ती, संजीव कुमार झा, अभिजित सिंह, राजेश वर्णवाल, सुनील गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि को जोड़ा गया है. यह सभी हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे.

अध्यक्ष कन्हैया झा ने कहा कि यह नववर्ष हम सभी भारतीयों का नववर्ष है ना यह किसी पार्टी, व्यक्ति विशेष, जाती व धर्म विशेष का है। बल्कि यह नववर्ष हम सभी भारतीयों का नववर्ष है। इसलिए तमाम शहर व जिलावासियों से आग्रह कि इस शोभायात्रा में शामिल होकर भव्यता प्रदान करें.




