Ranchi

झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव में आरके आनंद बने प्रेसिडेंट और अनिल कुमार जायसवाल सेक्रेटरी

Ranchi: रविवार को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मोरहाबादी कार्यालय (रांची) में झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हो गया. इसमें आरके आनंद प्रेसिडेंट और अनिल कुमार जायसवाल सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए. चुनाव में झारखंड के अलग अलग 18 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. चुनाव की पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ऋतुराज की देखरेख में सम्पन्न हुई. इस दौरान इंडियन वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में अरुण कुमार केसरी (बिहार) मौजूद थे जबकि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में एसके पांडे थे. चुनाव में सत्र 2023-27 के लिए पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किये गए. अध्यक्ष, सचिव के अलावा वाईस प्रेसिडेंट, ट्रेजरर, ज्वाइंट सेक्रेट्री, एग्जीक्यूटिव मेंबर भी निर्वाचित हुए.

किन किन पदों पर कौन हुए निर्वाचित

वाईस प्रेसिडेंट- शिवेंद्र नाथ दुबे, उदय साहू, निरंजन शर्मा, बिपिन कुमार सिंह, रूपेश साहू, राजकुमार सिंह.

ट्रेजरर – दीपक गोप

जॉइंट सेक्रेटरी- सुजाता भकत, राजकुमार जैन, प्रणव कुमार चौधरी, रणवीर सिंह, पलबिन्दर सिंह, सुचेता चटर्जी.

एग्जीक्यूटिव मेंबर-महेंद्र सिंह, सुदित कुमार सिंह, जितेंद्र महतो, चंद्र बहादुर सिंह, हर्षवर्धन, निशा कुमारी, राकेश कुमार सिंह.

झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ मधुकांत पाठक के अलावा सुरेश कुमार सिंह, सीडी सिंह, संजेश मोहन ठाकुर, शशिकांत पाठक, आलोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें: 300 साल पुराने ऐतिहासिक हिंदू धर्मस्थली तपोवन मंदिर का होगा कायाकल्प, कॉरिडोर के रूप में दिखेगा नया स्वरूप

Related Articles

Back to top button