
Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया , जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह राज्यसभा सांसद विनय विश्वम, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक , राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एके रशीदी, स्वयंवर पासवान एवं अजय सिंह उपस्थित थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद विनोय विश्वम ने कहा कि देश की इतिहास में पहली बार देश के पार्लियामेंट को सत्ता पक्ष बीजेपी के द्वारा नहीं चलने दिया जा रहा है. सत्तापक्ष के द्वारा जन मुद्दों से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए पार्लियामेंट में राहुल प्रकरण पर लगातार चर्चा हो रहा है, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी, अडानी, सांप्रदायिक घटना पर चर्चा होनी चाहिए थी.
इसे भी पढ़ें: 1st हॉकी इंडिया ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिपः झारखंड की महिला टीम ने बिहार को 11-0 से रौंदा, एडलिन बागे बनी प्लेयर ऑफ द मैच
अडानी प्रकरण पर चर्चा नहीं करा कर मोदी की सरकार राहुल गांधी पर चर्चा कर रही है. माफी मांगने का दबाव बना रही है, जबकि देश के प्रधानमंत्री अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार के नारे लगाकर ट्रंप का प्रचार करने के लिए गए थे. इस तरह से दुनिया की कई देशों में जाकर खुद प्रधानमंत्री गैर संवैधानिक तरीके से अपनी बातों पर रखा. उस पर सफाई देने के बजाय पार्लियामेंट को बाधित करने की कोशिश जारी है. देश के सारे राष्ट्रीय संपदाओं को अडानी और अंबानी के हवाले किया जा रहा है. देश त्राहि त्राहि कर रहा है. आम जनता की क्रय क्षमता समाप्त हो चुकी है. महंगाई से आम जनता परेशान है. उसके बगैर बहस पार्लियामेंट में कराए पार्लियामेंट को बाधित करने की प्रयास जारी है.
आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होगी और मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी. इसके लिए अभी से ही पूरे देश में विपक्षी एकता की तैयारी चल रही है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया है भाजपा हटाओ ,देश बचाओ भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ सविधान बचाओ, इसके तहत 2024 में सीधा-सीधी मुकाबला विपक्ष और सत्ता पक्ष से होगा ,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय में विनय विश्वम को बुके देकर सम्मानित किया.




