BiharTODAY'S NW TOP NEWS

नौवीं की छात्रा के साथ हैवानियत : महीनों तक प्रिंसिपल, शिक्षकों और 15 छात्रों ने किया दुष्कर्म

Chapra : बिहार के सारण से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है. यह गैंगरेप किसी और ने नहीं बल्कि स्कूल के प्रिंसिपल , टीचर और छात्रों ने मिलकर किया है. इस मामले में कुछ 18 लोग शामिल है जिन्होंने सात महिने तक नाबालिक 13 साल की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. यह घटना छात्र व शिक्षक के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी में पुलिस-पत्थलगड़ी समर्थकों के बीच झड़प के बाद पहली बार घाघरा पहुंचे मंत्री नीलकंठ, ग्रामीणों से कहा- यह आपकी सरकार है

प्रिंसिपल, टीचर समेत दो छात्र गिरफ्तार

घटना छपरा के परसागढ़ के एक निजी स्कूल की है. स्कूल का नाम दिपेश्वर बताया जा रहा है जो कि एकमा थाना के परसागढ़ में स्थित है. इस स्कूल में 9वीं कक्षा में पढने वाली छात्रा ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल, दो टीचर व 15 छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए प्रिंसिपल उदय सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में प्रिंसिपल, एक टीचर समेत दो छात्र शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- गुमला के सिसई प्रखंड में मनरेगा योजना के नाम पर हो रही पैसों की बंदरबांट

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ पिछले सात महिनों से दुष्कर्म किया जा रहा था. यानि कि 2017 से ही यह सब चल रहा था. पीड़िता ने बताया कि स्कूल के तीन छात्रों ने सबसे पहले उसके साथ स्कूल के टॉयलेट में दुष्कर्म किया और साथ ही उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो को लेकर तीनों छात्र अक्सर छात्रा को ब्लैकमेल किया करते थे. साथ ही दूसरे छात्रों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे. फिर स्कूल के दूसरे छात्रों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा ने जब इनसब की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल को बताया तो उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह इस पूरे मामले को छिपाया साथ ही छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया. लगातार हो रहे दुष्कर्म से परेशान होकर छात्रा ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें- सुनिये और देखिये बाबूलाल ने क्या कहा पार्टी के विधायकों को तोड़े जाने के मामले में

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में होगा छात्रा का बयान दर्ज

पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बाकी बचे 14 लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मेडिकल जांच के लिए लड़की को सारण से छपरा लाया गया. जहां से मेडिकल जांच के बाद शनिवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button