JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड में शुरू हुआ मिशन लाइफ: ‘कूड़ा बर्बाद नहीं करना’ पर चलेगा अभियान

Ranchi: केंद्र सरकार ने झारखंड से भी मिशन लाइफ की शुरुआत कर दी है. केंदीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन कुमार शाह ने इसकी शुरूआत रांची से की, उन्होंने खूंटी और लोहरदगा में इसे शुरुआत कराया. सभी 24 जिलों में मिशन लाइफ संचालित होगा. जापान सरकार के सहयोग से झारखंड में कूड़ा बबार्द नहीं करना अभियान की शुरूआत हुई है.  यह ऐसा अभियान है जो हर एक  इंसान से सीधे तौर पर जुड़ा है. मिशन लाइफ में इस बात पर जोर दिया गया हे कि पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पायेंगे. जलवायू परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए इस अभियान की शुरूआत की गयी है. अधिकारियों ने बताया कि जापान के सहयोग से झारखंड सहित पूरे देश  में कूड़ा बर्बाद नहीं करना अभियान शुरू किया जा रहा है. इसके अंतर्गत लोगों से भी प्रकार के  कुड़ा को जमा करना, रिसायकल करना और फिर रीयूज करने पर जोर दिया जायेगा. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा. सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत इसके किया जायेगा. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक नुक्कड़ नाटक,गीत-संगीत इत्यादि के जरिये कूड़ा बर्बाद नहीं करने को लेकर अभियान प्रारंभ किया जायेगा. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन कुमार शाह ने सभी उपविकास आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करके इस अभियान की सफलता के लिए सतत प्रयास करने को कहा है. बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2022 को ही बड़ोदरा से इस अभियान की शुरूआत की थी.

इसे भी पढ़ें: गलत मंशा से खनन पट्टा के लिए की अनुशंसा, हंटरगंज के पूर्व सीओ जयवर्द्धन कुमार पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

Related Articles

Back to top button