
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और तत्कालीन अंचल अधिकारी हंटरगंज, चतरा जयवर्द्धन कुमार पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है. उनके उपर वशिष्ठनगर थाना अंतर्गत मौजा- करमाली के खाता: संख्या-1,प्लॉट संख्या-दो में गैरमजरूआ खास किस्म जंगल झाड़ी से संबंधित तथ्यों को छुपाते हुए खनन पट्टा के लिए आवेदित भूमि को टांड-2 रैयती मान्यता प्राप्त शेष वन सीमा से बाहर बताने एवं अनुशंसा करने, तथ्यों को छुपाने व राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक के रिपोर्ट की जानबुझकर अनदेखी कर खनन पटटा के लिए अनुशंसा करने और वरीय पदाधिकारियों को गलत मंशा से प्रतिवेदन संबंधी कई आरोप लगे. जिसके बाद चतरा डीसी ने चार फरवरी 2022 को ही प्रपत्र “क” गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की. पूरे मामले की जांच की गयी जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया. विभागीय कार्यवाही के लिए जांच संचालन पदाधिकारी अरविंद कुमार को बनाया गया है. 15 दिनों में आरोपी पदाधिकारी से बचाव बयान मांगा गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें: सुनीता चौधरी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया




