JharkhandLead NewsNEWSRamgarhRanchi

सुनीता चौधरी ने विधायक के रूप में शपथ ली

Ranchi: रामगढ़ से नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी ने आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया. स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. होली की छुट्टी के बाद आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने सुनीता चौधरी का नाम शपथ ग्रहण के लिए पुकारा. गौरतलब है कि 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी. 2 मार्च को परिणाम आया था. जिसमें आजसू प्रत्याशी के रूप में सुनीता चौधरी ने जीत हासिल की थी. उन्होनें पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को पराजित किया था.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण

Related Articles

Back to top button