
Ahmedabad: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट भारत व आस्ट्रेलिया के बीच दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. खास बात यह है कि इस मौके गवाह दोनों देशों के प्रधानमंत्री बने हुए हैं. भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बेनीज मैदान पर मौजूद हैं. दोनों प्रधानमंत्रियों ने मैदान में उतर कर खुली गाड़ी पर सवार होकर दर्शकों का अभिवादन किया.
टेस्ट सीरीज का यह आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है. फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. खास बात यह भी है कि चौथा टेस्ट जीतने पर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगी. वहां भी भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के ही साथ होगा. ऑस्ट्रेलिया पहले से ही फाइनल में जगह बना चुका है. हालांकि, मुकाबला शुरू होने से पहले चर्चा थी कि पीएम मोदी सिक्का उछाल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दोनों ही प्रधानमंत्री स्टेडियम का मुआयना किया. बताया जा रहा है कि दोनों दो घंटे तक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव किया गया है. मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद समी को टीम को शामिल किया गया है. सीरीज का तीसरा मैच समी नहीं खेले थे. तब उनकी जगह उमेश यादव को टीम शामिल किया गया था. सीरीज के पहले दो मुकाबले में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था.




