
Mumbai : रानी मुखर्जी के फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है कि वो लगभग 3 सालों के बाद वापस कमबैक करने के लिए तैयार हैं. हिचकी से रानी मुखर्जी दमदार वापसी कर रही हैं. उनकी फिल्म का ट्रेलर बी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और खुद रानी मुखर्जी भी फिल्म से काफी खुश हैं.
फैन्स को काफी समय से था रानी की फिल्म का इंतजार
रानी मुखर्जी प्रेग्नेंसी के बाद लंबे ब्रेक पर गई और वो पहले अपने बेबी पर ध्यान देना चाहती थीं. उन्होंने यही किया भी. अदिरा फिलहाल 2 साल की हैं और रानी मुखर्जी फिर से फिल्मों में आ रही हैं. फैन्स को काफी समय से उनकी फिल्म का इंतजार था तो वो भी अपने फैन्स को मिस कर रही थी. रानी मुखर्जी ने ये साफ कर दिया है कि उनका इरादा सोशल मीडिया पर आने का नहीं है. वो फिल्म के प्रमोशन के लिए यश राज फिल्म्स या हिचकी के ऑफिशियल अकाउंट पर आते रहेंगी लेकिन फिलहाल उनका इरादा सोशल मीडिया पर आने का नहीं है.
23 फरवरी को रिलीज हो रही है फिल्म हिचकी
रानी मुखर्जी ने फिल्म के बारे में भी बताया कि हिचकी काफी प्यारी सी फिल्म है जिसमें टॉरेट सिन्ड्रोम के बारे में बात किया गया है. फिल्म में इसके माध्यम से बताया गया है कि कैसे हर किसी की जिंदगी में एक हिचकी होती है. रानी मुखर्जी ने साथ ही इसका भी खुलासा किया कि वो भी बचपन में हकलाती थीं. रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म के अलावा एक्ट्रेसेस के करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले अब एक्ट्रेसेस का करियर अधिक लंबा रहता है और बॉलीवुड में यहां भी हिचकी है. रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 फरवरी को रिलीज हो रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




