JharkhandRanchi

राज्य को तेज गति से विकास देनेवाला बजट : राजेश ठाकुर

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य को तेज गति से विकास देने वाला यह बजट है. यह गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान को ध्यान में रख कर बनाया गया बजट है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत से घट कर 03 प्रतिशत रह गयी है. दूध उत्पादन में प्रोत्साहन राशि 02 रुपया से बढ़ा कर 03 रुपया प्रति लीटर कर देने से राज्य के दूध उत्पादकों को फायदा मिलेगा. ऑल्ड पेंशन स्कीम के लिए पेंशन कोष गठित करने का फैसला सराहनीय है. बजट में वित्तीय अनुशासन का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है. सरकार का वित्तीय घाटा अनुशासित सीमा के अंदर है. स्थापना मद से ज्यादा योजनाओं पर जोर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि बजट में तालाबों का जीर्णोद्धार पर जोर दिया गया है साथ ही सिंचाई व्यवस्था और जल संरक्षण के लिए पांच एकड़ से कम क्षेत्रवाले तालाबों का मशीन से गाद हटाने और डीप बोरिंग कराने पर पांच सौ करोड़ रुपया खर्च करने का उपबंध किया जाना क्रांतिकारी फैसला है. वहीं, सौर ऊर्जा आधारित माईक्रो लिफ्ट एरिगेशन के लिए कृषि समृद्धि योजना लाया जाना साहसिक फैसला है. जैविक खेती को प्रोमोशन दिये जाने का उपबंध बजट के अंदर है. फसल सुरक्षा कार्यक्रम से किसानों को लाभ मिलेगा. यह वास्तव में झारखण्ड के आम आवाम का हमीन कर बजट है.

इसे भी पढ़ें – जनकल्याणकारी और झारखंडी हित को साधनेवाला है बजट : दीपिका

Related Articles

Back to top button