JharkhandRanchi

G-20 Summit:  मेयर की आपत्ति के बाद लगने लगे शहर में पीएम के होर्डिंग

G-20 Summit:  रांची में G-20 देशों की बैठक की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसे लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. वहीं शहर में लगाए जा रहे होर्डिंग पोस्टर पर केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तसवीर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर डॉ आशा लकड़ा की आपत्ति के बाद प्रधानमंत्री की तसवीर लगाई जा रही है. पोल पर लगाए जा रहे होर्डिंग पर नरेंद्र मोदी दिख रहे है. हालांकि किसी भी बड़े होर्डिंग में पीएम की तसवीर अब भी दिखाई नहीं दे रही है. बताते चलें कि सोमवार को मेयर ने इसे लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री पोस्टर पर सिर्फ अपनी तस्वीर लगवा कर यह साबित कर रहे हैं कि G-20 बैठक की अध्यक्षता वे ही कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सरकारी ‘दांव पेंच’ में JSSPS से अब भी दूर है मिशन ओलंपिक 2024

क्या कहा था मेयर ने

उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह ज्ञात होना चाहिए कि भारत G-20 बैठक की मेजबानी कर रहा है और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. निर्धारित रूटों पर लगाये गये पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं लगायी गयी है, जो निंदनीय है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन G-20 से संबंधित होर्डिंग व पोस्टर पर अपनी तस्वीर लगवा कर क्या साबित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 की बैठक के लिए रांची का चयन कर झारखंड राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है. मुख्यमंत्री सोरेन होर्डिंग व पोस्टर पर अपनी तस्वीर लगवा कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button