ELECTION SPECIALJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRamgarh

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 49.88 % मतदान, गिरिडीह सांसद ने सपरिवार और डीसी ने भी डाला वोट

Ramgarh: विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक लगभग 50 फीसदी वोटरों ने लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के तहत 1 बजे तक 49.88% मतदान हो चुका है. शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर अभी भी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है. संभावना जताई जा रही है कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुए 71.34 % का आंकड़ा इस बार पीछे छूट जायेगा और मतदान का नया रिकॉर्ड बन सकता है.

 

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव: 11 बजे तक हुआ 32.51% वोटिंग, तस्वीरों में देखें वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सपरिवार डाला वोट 

गिरिडीह सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पत्नी और उपचुनाव में आजसू पार्टी उम्मीदवार सुनिता चौधरी के अलावा मतदान करने वालों में उनका बेटा ईशान चौधरी, पीयूष चौधरी, बेटी सोनल प्रिया चौधरी और मां कलावती चौधरी भी शामिल रही। इसके अलावा सांसद के बड़े भाई रोशनलाल चौधरी, उनकी पत्नी डॉक्टर रेखा चौधरी, छोटे भाई ज्योति कुमार चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डीसी माधवी मिश्रा ने भी किया मतदान

लोकतंत्र के इस महापर्व में डीसी माधवी मिश्रा ने भी अपना वोट डाला. इसके अलावा वह विभिन्न मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान की भी जानकारी लेती नजर आई.

 

Related Articles

Back to top button