1st Lead2nd LeadCourt NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC में संविदा पर कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित करने का दिया आदेश, एकल पीठ के आदेश को ठहराया गलत

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी में संविदा पर नियुक्त कर्मी की सेवा 45 दिनों के भीतर नियमित करने का निर्देश जेपीएससी को दिया है. साथ ही वर्ष 2014 से इनकी सेवा को नियमित मानते हुए इन्हें सारी सुविधा देने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुखविलास उरांव की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने वर्ष 2022 में प्रार्थी की याचिका को एकल पीठ द्वारा  खारिज किए जाने और जेपीएससी द्वारा उसे वर्ष 2010 में उसे हटाए जाने के आदेश को असंवैधानिक ठहराया. खंडपीठ ने प्रार्थी की याचिका को निष्पादित कर दिया.

मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सृष्टि सिन्हा एवं अधिवक्ता शशांक शेखर झा ने पैरवी की. दरअसल, सुखविलास उरांव की नियुक्ति संविदा पर वर्ष 2004 में जेपीएससी में दफ्तरी के पद पर हुई थी. लेकिन वर्ष 2010 में उसे हटा दिया गया और फिर से उसकी नियुक्ति संविदा पर की गई. सुखविलास ने वर्ष 2010 में नौकरी से हटाए जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वर्ष 2022 में प्रार्थी की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि सुख विलास संविदा पर कार्यरत हैं उसे हटाना या ना हटाना जेपीएससी पर निर्भर करता है. कोर्ट ने प्रार्थी को राहत नहीं देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी थी.  जिसके बाद प्रार्थी की ओर से हाई कोर्ट की खंडपीठ में अपील दाखिल की गई थी जिस पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने स्टेट ऑफ कर्नाटक वर्सेस उमा देवी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में प्रार्थी की नियुक्ति नियमित करने का आदेश दिया तथा वर्ष 2014 से उसे नियमित नियुक्ति की सारी सुविधाएं देने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: Holi Special Train: शालीमार-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 6 और 7 मार्च को चलेगी

Related Articles

Back to top button