
Deoghar: झारखंड पारा चिकित्सा अनुबंध कर्मचारी संघ तथा झारखंड अनुबंध एनआरएचएम एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ के आवाह्न पर 17 जनवरी से आहूत राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 39 वें दिन भी जारी रहा. आज सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एएनएम जीएनएम संघ की जिलाध्यक्ष संगीता राजहंस की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. आज के कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोहनपुर के कर्मचारियों द्वारा किया गया. आज के कार्यक्रम में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अरुण कापरी सहित बबलू कुमार, सिकंदर कुमार आदि का योगदान रहा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल 25 फरवरी को होने वाली विभागीय वार्ता को सफल होने की उम्मीद जताई गई. वार्ता असफल रहने की स्थिति में जोरदार आंदोलन का निर्णय लिया गया और 1 मार्च को विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. संघ का कहना है कि 39 दिन से हड़ताल रहने के कारण स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. नियमित कर्मचारियों को कई विभागों में काम करने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई है. आंदोलन से टीकाकरण, बलगम जांच, ब्लड बैंक सहित एमबीए कार्यक्रम तथा अन्य सभी कार्यक्रमों पर प्रतिकूल असर पड़ा है. विधानसभा घेराव के बाद भी समझौता नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा. स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर दिया जाएगा. आज एएनएम संघ की जिला सचिव संगीता राजहंस सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट, जलापूर्ति के लिए 1 सप्ताह में एक्शन प्लान तैयार कर काम होगा शुरू




