
Mumbai: रिलायंस ने जियो गीगा टीवी सेवा शुरु की है. गुरुवार को कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने ‘जियो गीगा फाइबर’ की लॉन्चिंग की घोषणा की. जियो गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड एक सेट टॉप बॉक्स में आएगा. इससे टीवी को वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा. साथ ही इंटरनेट भी चलेगा. वो भी सुपरफास्ट स्पीड से.
एक साथ देख सकेंगे 600 चैनल, टीवी पर चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
जियो गीगा टीवी कोई अलग टीवी नहीं है. गीगा टीवी का मतलब डिजिटल टीवी से है. इस पर 600 चैनल देखे जा सकेंगे. इसका लुत्फन रिलायंस द्वारा उपलब्धल कराए जाने वाले सेट टॉप बॉक्स0 को टीवी से जोड़कर उठाया जा सकेगा. यह सेट टॉप बॉक्स जियो गीगा फाइबर यानि एफटीटीएच ब्रॉडबैंड सेवा से लैस होगा. सेट टॉप बॉक्स में एक ही जगह सभी चैनलों की सुविधा होगी. जियो गीगा फाइबर की सुविधा वाले इस सेट टॉप बॉक्स में वॉयस कमांड भी होगी जो कई भाषाओं में काम करेगा. मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फाइबर की शुरुआत से बड़े स्क्रीन टीवी पर अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन इंटरटेनमेंट की सुविधा मिलेगी. लिविंग रूम से मल्टी-पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो सकेगी. साथ ही गेमिंग और डिजिटल शॉपिंग का भी मजा ले सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- आ गई 60 से 70 हजार रुपये की बुलेट, माइलेज 90 किलोमीटर प्रति लीटर
पूरा घर होगा वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे लगा अपने मोबाईल पर देखें पल-पल की तस्वीरें, कहीं से भी
आकाश अंबानी ने कहा कि आपके घर में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा, हर उपकरण, प्लग पॉइंट, स्विच स्मार्ट बन जाएंगे. आप 24 घंटे सुरक्षा निगरानी और अलर्ट करने वाले कैमरे लगा सकते हैं. मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के 1,100 शहरों में घरों, कारोबारियों, छोटे और मध्यम उद्यमों और बड़े उद्यमों के लिए अब हम सबसे एडवांस फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सॉल्युशन प्रदान करेंगे. हमारे पास भारत में 2.5 करोड़ से अधिक जियो फोन उपभोक्तान हैं. अब हम जियो फोन की क्षमताओं और कार्यकुशलता को बढ़ाकर इसे अगले स्तर पर ले जा रहे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




