JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

हाय महंगाईः पेट्रोल रांची में 102 और गढ़वा में 104 के पार, अक्टूबर में 19वीं बार वृद्धि

Ranchi: दो दिन ठहरने के बाद पेट्रोल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है. आज पेट्रोल की कीमत 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी रांची में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है. बुधवार की सुबह रांची में पेट्रोल प्रति लीटर 102.17 रुपये था. डीजल भी पेट्रोल से पीछे नहीं है. रांची में डीजल 101.96 रुपये प्रति लीटर है. रांची ही नहीं राज्य के विभिन्न शहरों में भी इसी गति से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है. अक्टूबर माह में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 19 वीं वृद्धि है.

 

झारखंड में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल गढ़वा में है. गढ़वा में पेट्रोल 104.36 पेट्रोल और डीजल 104.14 प्रति लीटर तक पहुंच गया है. इसी तरह गोड्डा में पेट्रोल 102.53 व डीजल 102.29, जमशेदपुर में पेट्रोल 102,10 व डीजल 101.87, धनबाद में पेट्रोल 102.09 व डीजल 101.87 तक पहुंच गया है. इससे स्पष्ट जाहिर हो रहा है कि राज्य के तकरीबन सभी शहरों में पेट्रोल व डीजल सौ को पार कर चुका है.

 

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है. मुंबई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 113.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.75 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इसी तरह राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है. देश के अन्य महानगरों में भी कीमत सौ के पार ही चल रही है.

 

एक दिन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के संकेत दिये हैं. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा कि तेल की कीमतें घटाने को लेकर सऊदी अरब, गल्फ देशों और रूस से बातचीत चल रही है. सरकार भी इसके लिए विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है. मंत्री के इस बयान से जाहिर हो रहा है कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है.

 

 

Related Articles

Back to top button