DeogharJharkhandLead News

देवघर गोलीकांड मामले आठ आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड में गोलीबारी घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ कुमार, देवलाल हेंब्रम, प्रियेश कुमार, आनंद कुमार, सुधाकर सुमन झा, पुट्टी देवी, प्रियांशु कुमार पिता पप्पू कुमार सिंह और विशाल कुमार के नाम शामिल हैं. नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बीते शनिवार को देर रात हुए इस गोलीकांड में पुलिस के 2 जवान शहीद हो गये थे. मामले को लेकर नगर थाना में तीन प्राथमिकी कांड संख्या 60/61/62-2023) दर्ज की गयी थी. एक प्राथमिकी पप्पू सिंह की पत्नी पुट्टी देवी के द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें उनके द्वारा सुधाकर झा एवं अन्य अपराधियों के द्वारा उनके परिवार को जान मारने की नीयत से गोलीबारी एवं तलवार चलाने से सम्बन्धित है. दूसरी प्राथमिकी सुधाकर सुमन झा के द्वारा पप्पू सिंह के परिवारवालों के विरुद्ध उन्हें जान से मारने एवं धमकी देने तथा उन पर गोली चलाने के संबंध में दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में तीसरी प्राथमिकी नगर थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज की गयी है, जिसमें घटना की सूचना प्राप्ति के पश्चात की गयी कार्रवाई पर उनके ऊपर हमला एवं आत्मरक्षार्थ की गयी कार्रवाई के संदर्भ में दर्ज करवायी गयी है. मामले की जांच की जा रही है. सीआइडी और एफएसएल की टीम ने बीते सोमवार को घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किये हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कारोबारी की हत्या करने पहुंचे अपराधियों के साथ मुठभेड़ में गयी थी पुलिसकर्मियों की जान

देवघर जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा टाकीज के पास शनिवार देर रात गोलीबारी में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये. दोनों जवान रवि मिश्रा और संतोष यादव साहिबगंज जिले के रहनेवाले थे. दोनों जवान मछली करोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे. सुधाकर झा और पप्पू सिंह के बीच विवाद चल रहा था. कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था.

शनिवार की देर रात अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया,जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई. इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी. मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है. घटना कि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग फायरिंग की. इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का हाथ तलवार से कट गया था. घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह स्टेडियम में नेहरू युवा केन्द्र की दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, जिले भर के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Related Articles

Back to top button