JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स में अव्यवस्था : हॉस्पिटल में तीन जगहों पर लगी है मशीन, टेस्ट कहीं भी नहीं

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं. लेकिन हकीकत में मरीज परेशान हैं. आये दिन कभी टेस्ट बंद हो जाते हैं तो कभी मशीनों से टेस्ट ही नहीं होते. अब कुछ दिनों से रिम्स के लैब में एचबी1एसी और टीएसएच टेस्ट नहीं हो रहे हैं. जबकि इन टेस्ट के लिए रिम्स में बायोकेमेस्ट्री, लैब मेडिसीन और सेंट्रल लैब तीन जगहों पर मशीनें हैं. इसके बावजूद ये दोनों टेस्ट का नहीं होना समझ से परे है. लेकिन इस चक्कर में परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ रही है. वहीं प्राइवेट लैब में इसी टेस्ट को कराने के लिए तीन से चार गुना अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं. इस मामले में जब संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गयी तो कोई जवाब नहीं मिला.

कैश काउंटर में काट रहे पर्ची

हॉस्पिटल में सभी तरह के टेस्ट सरकारी रेट पर किये जाते हैं. इसके अलावा सैकड़ों टेस्ट ऐसे हैं जो फ्री में किये जाते हैं. ऐसे में टेस्ट कराने के लिए कैश काउंटर से पर्ची कटवानी जरूरी है. इसके बाद ही रेडियोलॉजी से लेकर सेंट्रल लैब में टेस्ट किये जाते हैं. लेकिन कैंश काउंटर में टीएसएच और एचबी1एसी टेस्ट के लिए भी पर्ची काटी जा रही है. जब वे लैब में टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं तो उन्हें जानकारी मिल रही है कि टेस्ट ही नहीं हो रहा. इसके बाद वे कैश काउंटर का चक्कर लगा रहे हैं.

टेस्ट बंद का नहीं लगाते नोटिस

हॉसिपटल में टेस्ट बंद की स्थिति में नोटिस बोर्ड लगाने का नियम है. इसके लिए सेंट्रल कलेक्शन सेंटर में तो नोटिस लगा दिया जाता है. लेकिन कैश काउंटर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे मरीजों को जानकारी नहीं मिल पाती. इसके बाद जब उनका कैश मेमो निकल जाता है तो उसे रिफंड कराने के लिए परेशान रहते हैं. चूंकि प्रबंधन ने 100 रुपये से अधिक के टेस्ट के लिए अकाउंट में रिफंड देने की व्यवस्था की है. इस चक्कर में लोगों के पैसे भी फंस जाते हैं.

इसे भी पढे़ं – रांची में 10वीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंगः अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने पेरिस ओलंपिक के लिए बनायी राह

Related Articles

Back to top button