
Ranchi : झारखंड के लोहरदगा जिले की पुलिस ने तीन पीएलएफआइ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी नक्सली बम फोड़ कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रवीण कुमार, रामप्रवेश कुमार सिंह और सुनील कुमार साहु उर्फ मनोज है. लोहरदगा पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सली नक्सल वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद छापामारी की गयी. इस छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते हुए दो लोग जंगल की ओर भागने लगे, जिनमें से एक को सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया. इनकी निशानदेही पर एक सुतली बम बरामद किया गया. पकड़ाये व्यक्ति के बताये अनुसार इनके अन्य तीन साथियों को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया तथा पूर्व की घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया. लोहरदगा पुलिस ने एक सुतली बम, एक काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल,एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का KTM, एक मोटरसाईकिल पल्सर 220 और मोबाइल बरामद किया है.
इसे भी पढे़ं – कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल महतो की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज, सहयोगी गोपाल उरांव को मिली जमानत



