Crime NewsDhanbadJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

Breaking: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर बेटे ने किया सुसाइड, पत्नी की बिगड़ी तबीयत

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू इलाके में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम विवेक कुमार महतो है और वह विधायक इंद्रजीत महतो के बड़ा बेटा था. बताया जाता है कि मृतक बेटे की इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा था. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. बेटे का आत्महत्या की खबर सुनते ही विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर जनरल कंपटीशन का तैयारी कर रहा था. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

खबर मिलते ही गोमिया विधायक लंबोदर महतो मेडिका अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों ढ़ाढस दिया. गौरतलब है कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: रांची: सीठीओ बस्ती में मुसाटोली के विस्थापितों को दी जायेगी 10-10 डिसमिल जमीन

Related Articles

Back to top button