
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस एवं एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 जनवरी 2023 को उड़ीसा हाइकोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में सिफारिश की थी. जस्टिस जसवंत सिंह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनकी सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को नियुक्त करने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट ने की है. इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ट्रांसफर झारखंड हाइकोर्ट से त्रिपुरा हाइकोर्ट में करने की अनुशंसा की थी.
इसे भी पढ़ें- दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार से नियोजन नीति तत्काल बनाने की मांग, कहा- 30 लाख युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़



