JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : 7 फरवरी को बिष्टुपुर चेंबर भवन में होगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 7 फरवरी को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में संपन्न होने जा रहा है. चुनाव प्रचार के क्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक चौधरी ने कहा कि वे एक एक मतदाता से व्यक्तिगत मिलकर समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि वे अध्यक्ष बनते हैं तो आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की मारवाड़ी युवतियों के विवाह में आर्थिक मदद करेंगे. मारवाड़ी सम्मेलन वर्तमान में स्कूल के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है. वे उच्चशिक्षा के लिये मारवाड़ी समाज के योग्य बच्चों के लिये छात्रवृत्ति कोष में बढ़ोत्तरी करेंगे. समाज के वैसे युवा जिनके पास रोजगार नहीं हैं, उनके प्लेसमेंट के लिये विशेष प्रयास करेंगे. स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा. अशोक चौधरी ने कहा कि समाज की एक स्कूल और कॉलेज का वर्षों पुराना सपना है उसे साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाएंगे. अशोक चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष बन कर वे समाज की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरेंगे. जो कार्य पूर्व में नहीं हो पाए हैं, उन्हें करने का प्रयास किया जाएगा. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन समाज की सभी संस्थाओं के अभिभावक की भूमिका अदा करता है. इसको पुनः इसी रुप में प्रतिष्ठापित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है. समाज की किसी भी संस्था को कोई भी समस्या या सहयोग की आवश्यकता होगी, तो सम्मेलन अपनी महत्ती भूमिका अदा करेगा.

Related Articles

Back to top button