ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : पोड़ाहाट अनुमंडल स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के पदाधिकारियों के साथ सिविल सर्जन ने की बैठक

Chakradharpur : पोड़ाहाट अनुमंडल स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को सिविल सर्जन डाक्टर साहिल पॉल ने रिव्यू मीटिंग किया. रिव्यू मीटिंग का आयोजन चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में हुआ. बैठक में चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर एवं बंदगांव प्रखंड के लोग शामिल थे. इसका का शुभारंभ सिविल सर्जन डाक्टर साहिल पॉल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इसके बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डाक्टर साहिल पॉल ने सभी प्रखंड के कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी तरह के कार्यक्रमों में लक्ष्य अनुरूप शत फीसद प्राप्ति करना हैं. उन्होंने आयुष्मान, आभा कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया. साथ ही मलेरिया रोगों की जांच में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया. फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर उन्होंने कई दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को पोड़ाहाट अनुमंडल के सभी बूथों में फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. साथ ही 11 से 25 फरवरी तक डोर-टू-डोर विजिट कर छुटे हुए ग्रामीणों को दवा खिलाया जाएगा. इस कार्य में किसी तरह की कोताही न बरते. साथ ही शत फीसद टीकाकरण अभियान को जारी रखने का निर्देश दिया. मौके पर डीआरसीएचओ डा. सुंदर मोहन सामड, जिला भीविडी पदाधिकारी डा. मीना कालुंदिया, जन आरोग्य समिति के पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड के कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के पदाधिकारी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button