
Chakradharpur : सीआरपीएफ 60 बटालियन के कैम्प में वार्षिक प्रतिस्पर्धा 2023 का आयोजन किया गया. इस प्रतिस्पर्धा के ट्रॉफी पर 60 बटालियन अराहासा कंपनी का कब्जा रहा. जबकि सिपाही हार्दिक बासुमतारी मिस्टर 60 बटालियन चुने गये. यह प्रतिस्पर्धा 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चला. चक्रधरपुर में स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन के मुख्य कैम्प में जवानों के बीच युद्ध कौशल, क्रिकेट, बॉली-बॉल, रस्सा-कसी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डॉग कंपटीशन, क्विज, 5 किमी रन, बॉडी बिल्डिंग एवं सांस्कृतिक सहित कुल 11 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया. विगत एक जनवरी को प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ कमांडेंट आनन्द कुमार जेराई द्वारा किया गया था. सभी प्रतिस्पर्धाओं में सीआरपीएफ 60 बटालियन के ए/बी/सी/डी/ई/ एफ/जी/हेडक्वार्टर कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया. कड़े मुकाबले में ऑल राउण्ड बेस्ट की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार अराहासा 60 बटालियन जीता. युद्ध कौशल में लोढ़ई, क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यालय चक्रधरपुर, वॉलीबॉल में मुख्यालय, रस्साकसी मुख्यालय, बैडमिंटन सिंग्लस में एसके मोहंती, बैडमिंटन में युगल में एसके मोहंती तथा हवलदार रंजीत, टेबल टेनिस में हवलदार रूपक बरूआ, डॉग प्रतियोगिता में डॉग जाकिर, लिखित परीक्षा में परविंदर, 5 किमी रन में 45 वर्ष से कम आयुवर्ग में सिपाही गोमिया सुंडी. 5 किमी रन में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में के रमेश, बॉडी बिल्डिंग में सिपाही हार्दिक बासुमतारी ने जीत दर्ज की. मंगलवार की संध्या पुरे एक महीने चले इस प्रतिस्पर्धा का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बटालियन के जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसके बाद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्ण सिंह धर्मशक्तू उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ, चाईबासा और विशिष्ट अतिथि परवेष कुमार जौहरी, कमाण्डेंट 197 बटा, आशुतोष शेखर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, उमेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), कपिल चौधरी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे जवानों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट आनन्द कुमार जेराई, द्वितीय कमान अधिकारी विजोतो टिनी एवं सुनील कुमार खत्री, उप कमांडेंट जियाउल हक, सहायक कमांडेंट आरपी सिंह, संजीत कुमार, जीएस ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं सभी जवान उपस्थित थे. बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जज की भूमिका में रेलवे के बॉडी बिल्डिंग कोच श्याम चौधरी, बॉडी बिल्डर एन सर्वो सिंह, बॉडी बिल्डर कुन्दन गोप, बॉडी बिल्डर ओलीयन्स सरकार रहे. लगभग 80 कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया.




