
New Delhi: संसद में बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से मुलाकात की. सीतारमण सुबह 8:30 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं. वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने बजट की पहली कॉपी रख अप्रूवल लिया. अब इस पर कैबिनेट फाइनल मुहर लगाएगी. मालूम हो कि वित्त मंत्री 11 बजे संसद में बजट पेश करेगी.
निर्मला अपना पांचवां और देश का 75वां बजट पढ़ेंगीं. मालूम हो कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम पूर्ण बजट है. इसी नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है. जिसे ध्यान में रखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि आज जनता के लिए सौगातों की बौछार होने वाली है. वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा सुबह-सुबह पूजा-पाठ के बाद पॉजिटिव संकेत दे चुकी है, कहा- बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा. इधर, शेयर मार्केट खुला तो सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी दिखी, उम्मीदें यहां भी दिखीं.




