
Koderma: झुमरीतिलैया शहर में इन दिनों साइबर ठग काफी एक्टिव हो गए हैं. ताजा मामला के तहत एक युवती के खाते से साइबर ठगों ने 99998 रुपये की ठगी कर ली है. जानकारी के अनुसार ठगी की शिकार हुई रेशमा कुमारी पति भुनेश्वर साव, वार्ड नंबर 21 गुमो निवासी ने मामले को लेकर तिलैया थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि 24 जनवरी 2023 को ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से उन्होंने दो कुर्ती का आर्डर दिया गया था. उसका पेमेंट भी उनके द्वारा कर दिया गया था, जबकि डिलीवरी मात्र एक कुर्ती की हुई. पुनः 30 जनवरी 2023 को एक कुर्ती मिला. इसके बाद उसके एसबीआई खाते से 99998 रुपये की निकासी हो गई. उन्होंने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह पुलिस प्रशासन से किया है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी युवक भेजा गया जेल




