Chatra

चतरा में उपायुक्त ने बैठक कर राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Chatra: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में 19,20 एवं 21 फरवरी को होनेवाले राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय गठित टीम के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई.
बैठक में मुख्य रूप से मंदिर परिसर का रंग रोगन, जंगल झाड़ी की साफ सफाई, पेयजल हेतु चापानल कि मरम्मति, कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन, विद्युत आपूर्ति समेत कई अन्य जरूरी कार्यों को लेकर समीक्षा करते हुए सभी संबंधित के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही उन्होने जिले के गठित कोषांग के अधिकारियों को कहा कि यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय है जिनको जिनको जो कार्य दिया गया है उसका निर्वहन इमान्दारी पूर्वक करें जिससे कि कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाया जा सके.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: एसपी ने किया जयनगर थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

उक्त मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्थल का निरीक्षण करते हुए दिए गए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें. बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डा0 श्याम नन्दन सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सामान्य शाखा पदाधिकारी बिपिन दुबे, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, जिला खेल कूद पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button