
Ranchi/Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जयनगर थाने पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया. एसपी ने थाना प्रभारी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया. न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. थाना में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें: पलामू : एसीबी ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ हल्का कर्मचारी को किया गिरफ्तार
सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई
कोडरमा जिले के इंस्पेक्टर इंदुभूषण कुमार, एएसआई कलीमुल्लाह खाँ, चंद्रमा सिंह, रामनिवास शर्मा, रामस्वरूप यादव, हव. देवेंद्र कु सिंह एवं चालक हव मोहन सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कोडरमा एसपी के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी कुमार गौरव एवं सभी पुलिसकर्मियों द्वारा उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी गई.





