BusinessSci & Tech

आ गई 60 से 70 हजार रुपये की बुलेट, माइलेज 90 किलोमीटर प्रति लीटर

New Delhi: रॉयल इनफिल्ड का मतलब है दमदार गाड़ी, दबंग रुतबा और भरोसा. आप भी बुलेट की सवारी करना चाहते होंगे, लेकिन कम बजट और माइलेज की वजह से आप बुलेट से दूर हैं. घबराएं नहीं अब आ गई है महज 60 से 70 हजार रुपये की बुलेट. इसका माइलेज भी 90 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जा रहा है.

धक-धक वाली आवाज भी मिलेगी
लेकिन एक बात गौर करने वाली है. नई बुलेट को रॉयल इनफिल्ड कंपनी ने नहीं बनाया है. भुवनेश्वर की कंपनी ने रॉयल इंडि‍यन के नाम से रॉयल इनफिल्ड की नकल की है. जो कि‍ रॉयल इंडियन एनफील्ड बुलेट की हू-ब-हू नकल है. इसे भुवनेश्वरर स्थित बाइक बि‍ल्डर रॉयल उडो ने बनाया है. यह दि‍खने में बि‍ल्कु ल बुलेट जैसी है, लेकि‍न इसमें 100सीसी का इंजन लगा है.  हैरान करने वाली बात यह है कि‍ 100सीसी रॉयल इंडि‍यन बुलेट की आवाज भी काफी हद तक असल बाइक जैसी ही है. 100सीसी इंजन बाइक से इस तरह की आवाज की उम्मीद करना बेहद मुश्किल है.

कि‍तना मि‍लता-जुलता है इसका डि‍जाइन
रॉयल इंडि‍यन बुलेट का फ्यूल टैंक, सीट, स्पोक्स व्ही‍ल्स और राउंड हेडलैम्प बि‍ल्कुल रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसा दि‍खता है. इतना ही नहीं, सीट के पीछे ‘Bullet’ शब्द का भी इस्तेमाल है. इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर लगा रबड़ प्रोटेक्शन, बैटरी कवर और टूल बॉक्स का डि‍जाइन, रीयर फेंडर भी समान है.  100सीसी रॉयल इंडि‍यन बुलेट का एग्जॉस्ट भी वैसा ही है, जैसा रॉयल एनफील्ड‍ बाइक में लगा है. बेशक, सबसे बड़ा अंतर इंजन का है. लेकि‍न कुल मि‍लाकर रॉयल इंडि‍यन बुलेट आपको असल बुलेट का काफी हद तक लुक दे सकती है.

इसे भी पढ़ेंःहेमंत सोरेन के आवास पर दिखी विपक्षी एकजुटता, 5 जुलाई को महाबंद सफल बनाने का हुआ आह्वान

कीमत और माइलेज
100 सीसी रॉयल इंडि‍यन बुलेट को खासतौर पर ऐसे लोगों के लि‍ए बनाया गया है जो रॉयल एनफील्ड को पसंद तो करते हैं, लेकि‍न बजट कम होने की वजह से खरीद नहीं सकते. इस बाइक को 60 हजार रुपए से 70 हजार रुपए में बेचा जा रहा है. इतना ही नहीं, यह काफी कि‍फायती भी है. इस बाइक 90 कि‍मी प्रति‍ लीटर का माइलेज भी देती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button