
Ranchi: भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर नेता प्रतिपक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर तमाम विपक्षी दलों द्वारा राज्यस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में आगामी 5 जुलाई को झारखंड महाबंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है. वहीं 16 जुलाई को राजभवन के समक्ष महाधरना के आयोजन की सफलता को लेकर भी विपक्षी दलों के नेता रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – देखिये और जानिये कि आखिर कौन है यूसूफ पूर्ति, जो ग्रामसभा कर भड़काता है आदिवासियों को
पांच जुलाई को सफल होगा झारखंड बंद : विनोद पांडे
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि राज्यस्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया था. इसकी बैठक सोमवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर आयोजित की गई है. समन्वय समिति के द्वारा जो कार्यक्रम तय किया गया था, उन कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है. उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को संपूर्ण झारखंड बंद रहेगा. झारखंड बंद को सफल बनाने के लिये विपक्षी दलों के नेता रणनीति बना रहे हैं. 16 जुलाई को राजभवन के समक्ष सर्वदलीय महाधरना का आयोजन किया जाएगा, उस धरना के कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए, इन सभी विषयों पर बैठक के माध्यम से चर्चा की जा रही है. चर्चा के उपरांत रणनीति तय कर झारखंड बंद को सफल बनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – बूढ़ा पहाड़ पर अफसरों की गलती से गयी छह जवानों की जान, कार्रवाई करने व गलती सुधारने के बजाय गलतियों को छिपाने में जुटा पुलिस महकमा
ये रहे मौजूद
राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, कांग्रेस से अजय तिर्की, प्रेमशाही मुंडा, करमा उरांव, मासस से आनंद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला और वासवी कीड़ो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




