
Chakradharpur : रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा रविवार को रेलवे हाईस्कूल मैदान में एक आरएएफ मैत्री कप फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में चक्रधरपुर की डीजे बुरु हो क्लब ने 106 आरएएफ की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विजय हासिल किया. फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सूरज करइ को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से दिया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि
106 रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट श्री प्रकाश चंद्र बादल ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हम सभी के लिए प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है. खेल का वातावरण खिलाड़ियों के लिए बहुत ही प्रतियोगी और चुनौतिपूर्ण हो जाता है इसलिए वे चुनौतियों को सामने रखकर उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं.इस अवसर पर विजेता टीम एवं प्लेयर ऑफ द मैच को ट्रॉफी और इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर उप कमांडेंट सहित काफी संख्या में जवान वो फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे.




