World

न्यूज़ीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न अगले माह देंगी इस्तीफ़ा

न्यूज़ीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वो अगले महीने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगी. उन्होंने कहा कि छह साल तक ‘चुनौतीपूर्ण’ पद संभालने के बाद अब अगले चार सालों के लिए उनके पास योगदान देने के लिए कुछ ख़ास नहीं बचा है. इसलिए अब वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी. जेसिंडा अर्डर्न लेबर पार्टी की नेता के पद से 7 फ़रवरी तक इस्तीफ़ा दे देंगी. आने वाले दिनों में उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए वोटिंग होगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला, नेताओं में आक्रोश

न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होने हैं. अर्डर्न ने कहा कि वो अपने भविष्य के बारे में कुछ दिन बाद सोचेंगी.साल 2017 में 37 साल की उम्र में पीएम बनने वाली जेसिंडा अर्डर्न उस समय दुनिया में सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्र प्रमुख बनी थीं. उन्होंने अपने कार्यकाल में कोरोना महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई गोलीबारी जैसी कई चुनौतियां देखीं.

Related Articles

Back to top button