Deoghar

AAP हेल्प डेस्क का प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव ने लिया जायजा

Deoghar: रविवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य तपोवन में आयोजित होने वाले स्थानीय मेला में लगाए गए आम आदमी पार्टी के हेल्प डेस्क का जायजा लेने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन पहुंचे.  इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क के संचालन की जानकारी ली. कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में आप जैसे पार्टी  के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओ का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब आम आदमी पार्टी सिर्फ दिल्ली, पंजाब तक ही नही सिमटी रहेगी बल्कि इसका विस्तार पूरे देश में हो जायेगा. कार्यकर्ताओं के बदौलत आज सुदूर गांव में पार्टी का झंडा लहराया जा रहा है. उन्होंने  मेला में पहुंचे ग्रामीणों से मुलाकात कर कोविड के खतरे को देखते हुए सावधान रहने की सलाह दी. ऐसे मौके पर मास्क और सेनिटाइजर के उपयोगिता की जानकारी देते हुए मुफ्त में ग्रामीणों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का विरतण किया. वहीं बच्चों को पढ़ाई में आने वाली समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर वरिष्ठ नेता उमाकांत बरनवाल, उपाध्यक्ष राहुल सौरभ, निर्मल कुमार, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, सह सचिव प्रशांत सिंह, सोशल मीडिया संयोजक मुन्ना यादव, सक्रिय नेता विनय यादव, सुधीर दास, युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव, युवा जिला संगठन मंत्री प्रभाकर यादव, युवा जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार, दीपक सोनी सहित सभी सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: विश्व दायित्वान नागरिक संगठन ने जरूरमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Related Articles

Back to top button